बकरियों के लिए टॉप 5 सप्लीमेंट

Hindi • November 05, 2022

👤 By: Animalsss
📅 Nov 05, 2022
⏱️ 5 min read
👁️ 10628 views
🇮🇳 हिन्दी
📌 Quick Summary
  • Learn proven techniques and best practices
  • Understand common mistakes to avoid
  • Get practical tips you can use immediately

बकरियों के लिए टॉप 5 सप्लीमेंट 

 

आपने कई बार सुना होगा कि जानवरों को भी पोषण की जरूरत होती है। कई पशु पोषण उत्पाद हैं। जो जानवरों को उनकी आहार संबंधी जरूरतों के लिए दिए जाते हैं। और जानवरों के लिए पशु पोषण बहुत ही महत्वपूर्ण है। इंसानों की तरह, जानवरों को भी स्वस्थ रहने के लिए आहार में प्रोटीन, विटामिन और सभी पोषक तत्वों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों के उचित संतुलन की आवश्यकता होती है। उन्हें अच्छी तरह से काम करने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों की खुराक जोड़ने से उनकी भलाई में वृद्धि हो सकती है। कुछ ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ पूरक हैं। जिन्हें हम पशु पोषण के रूप में दे सकते हैं।

 

1. 5XG ग्रो मास वेट गेनर (5XG Grow Mass Weight Gainer)

 

यह जनवरों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है। जो बहुत सारे अच्छे मिनरल या विटामिन से मिलकर बना हुआ है।  इसमे सभी मिनरल्स और विटामिन है। जो हमारे जानवरो को मोटा करने के लिए जरूरी होते है। यह एक बहुत ही उपयोगी सप्लीमेंट है। इसे खिलाने से हमारे बकरे जल्दी तैयार होते है। 

 

इसका उपयोग कैसे करे

 

30 ग्राम पाउडर को थोड़ा सा पानी ( लगभग 1 छोटा चम्मच ) छिड़क कर गीला करके आटा गूंथ लें। और फिर छोटी-छोटी लोइयां बना लें। स्वच्छ स्थान पर स्वच्छ कंटेनर में पशु को खिलाएं।

 

खुराक कैसे दे 

 

लगभग 1.2 ग्राम प्रति किलोग्राम शरीर के वजन की सिफारिश की जाती है। तेजी से विकास के लिए अधिकतम 2 ग्राम प्रति किलो शरीर का वजन दिया जा सकता है।

5XG- ग्रो मास नियमित चारा नहीं है। पत्तियों से पशु को उचित चारा दिया जाता है। (लगभग 6% वजन का मतलब है कि जानवर के शरीर का वजन 60 ग्राम प्रति किलोग्राम पशु को दिया जाना चाहिए)।  घास, अनाज या जो आप नियमित रूप से अपने जानवर को खिलाते हैं। और पूरक के रूप में केवल 5XG-अल्ट्रा मास का उपयोग करें।

 

वजन बढ़ाने के लिए विशेष सूत्र

 

  • तेज विकास के लिए उच्च कैलोरी
  • कैलोरी को बैलेंस करता है।
  • उच्च कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य आवश्यक खनिज होते हैं।
  • आवश्यक विटामिन से भरपूर है।
  • पशु स्वास्थ्य में सुधार और तेजी से वजन बढ़ाने में सहायक है।

 

5xG खिलने से पहले

 

 

goat


 

5xG खिलने के बाद

 

goat


 

 

5xg


 

2. रीमाविट प्लस ( चेलेटेड मिनरल मिश्रण और विटामिन )

 

रीमाविट प्लस एक चेलेटेड  मिनरल और विटामिन पाउडर है। इस पाउडर को पशुओं को खिलाने से उनमें दूध उत्पादान क्षमता और प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता है। यह पशुओं के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। रीमाविट प्लस पाउडर दूध के बुखार में और पाचन शक्ति में भी बहुत ही लाभदायक होता है।  

 

लाभ  ( Advantages )

 

उच्च प्रजनन दर गर्भाधान, एनोएस्ट्रस बांझपन पर काबू पाता है। दूध उत्पादन दूध के बुखार में कमी पाचन, अवशोषण, पोषक तत्वों को आत्मसात करने में सुधार करता है।  कामेच्छा बढ़ाएँ।

 

प्रत्येक 1 किलो में होता है

 

विटामिन्स 

विटामिन A 75,0000 आई. यू.
विटामिन D3 100000 आई. यू.
विटामिन E 1000 मि.ग्रा.
विटामिन B12 3000 mcg
निकोटिनामाइड 1000 मि.ग्रा.
कोलाइन क्लोराइड प्रोटेक्टेड 30 मि.ग्रा.
डी - बायोटिन 550 मि.ग्रा.

मैक्रो मिनिरल्स

कैल्शियम 250 ग्रा.
फास्फोरस 125 ग्रा.
मैग्नीशियम 10000 मि.ग्रा.

ट्रेस मिनिरल्स 

कॉपर 4000 मि.ग्रा.
मैंगनीज 1500 मि.ग्रा.
जिंक 12000 मि.ग्रा.
आयरन 5000 मि.ग्रा.
कोबाल्ट 150 मि.ग्रा.
लोदाइन 250 मि.ग्रा.
सेलेनियम 10 मि.ग्रा.
बायोएक्टिव क्रोमियम 65 मि.ग्रा.
प्रोबायोटिक   
सचरोमायनस सपा 10 बिलियन सी. एफ. यू.

 

reemavit Plus


 

3. सी - कैल्वेट  ( कैल्शियम लिक्विड )

 

यह जानवरों के लिए एक कैल्शियम लिक्विड फीड है। इसमें कैल्शियम फास्फोरस विटामिन Ad3 और B12 की मात्रा होती है। यह एक पोषण तरल फीड का पूरक है। इसमें जावित्री, जीवंती, शतावरी,अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जाता है। इसको जानवरों को खिलाने से अनेक फायदे होते हैं। जैसे -

 

  • दुधारू पशु को हर रोज 100 मिलीलीटर देने से पशु का दूध बढ़ता हैं।
  • पशु का थन सुरक्षित रहता है।
  • पशुओं की हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • पशु की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • कैल्शियम की कमी को ठीक करता है।

 

पोषण मूल्य प्रति 100 मिलीलीटर

 

सामग्री वजन
कैल्शियम 3600 मि.ग्रा.
फास्फोरस 1800 मि.ग्रा.
विटामिन A 160000 IU
विटामिन D3 16000 IU
विटामिन B12 200 mcg
कॉपर 50 मि.ग्रा.
जिंक  150 मि.ग्रा.
जीवन्ति 1000 मि.ग्रा.
शतावारी 1000 मि.ग्रा.
कार्बोहाइड्रेट 40000 मि.ग्रा.
विटामिन H 500 mcg
पीपर लोंगम 100 मि.ग्रा.

C-Calvet


 

4. सेंट्रम एडवांस ( मल्टीविटामिन लिक्विड )

 

यह जनवरों के लिए एक सेंट्रम एडवांस (मल्टीविटामिन लिक्विड) है। जो जनवरों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। और यह पशुओं में सभी विटामिन्स की कमी को पूरा करता है। जैसे- विटामिन C, विटामिन E, विटामिन A, विटामिन D3 आदि। यह एक बहुत ही उपयोगी एनिमल्स फीड सप्लीमेंट है।

 

सेंट्रम एडवांस ( मल्टीविटामिन लिक्विड ) का उपयोग करने के फ़ायदे

 

  • यह वजन बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी होता है।
  • उदर कोशिका(थन) की वृद्धि के लिए।
  • पशुओं की उर्वरता और दुग्ध उत्पादन में सुधार।
  • गर्भावस्था में संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखता है
  • मुर्गी पालन में प्रजनन क्षमता, उर्वरता और अंडा उत्पादन के लिए सहायक होता है।
  • कुक्कुट बकरी भेड़ और मवेशियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता निर्माण और रोग से लड़ने के लिए दिया जाना चाहिए।
  • पशुओं में किसी भी प्रकार के तनाव के समय इसे देना चाहिए।

 

इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से हिला कर मिक्स कर ले। और इस्तेमाल करने के बाद इसे ठंडे स्थान पर ही रखें। और इसे धूप में ना रखें ।

 

centrum advance

 

5. ए एम एस लिव ( लिवर टॉनिक लिक्विड )

 

लिवर टॉनिक यह लिवर को मजबूत करने वाली दवा होती है। यह जानवरों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसे जानवरों को देने से उनकी पाचन क्रिया सही रहती है। और वह जो भी खाते हैं। उसे आसानी से पचा सकते हैं। इससे जानवरों में जल्दी ग्रोथ (Growth) होती है। और वह एक्टिव (Active) भी रहते हैं।

 

 लिवर टॉनिक कब देना चाहिए

 

  •  जब खाना कम खाएं ।
  •  बीमारी के बाद भी दे सकते हैं ।
  •  कमजोरी होने पर भी दे सकते हैं ।
  • अगर जबड़े के नीचे सूजन हैं तब भी दे सकते हैं ।
  • कब्ज, दस्त, गैस हो तब भी दे सकते हैं ।

 

AMS-Liv


 

 

 

💡 Tip: Keep simple records and monitor your animals regularly. Consistent tracking helps you spot problems early and get better results over time.
⚠️ Important: If you notice any health issues, consult a veterinarian immediately. Prevention is always better than treatment.

💬 Comments

Mohd Riyaz
⏳ Pending Aug 27, 2025
Good